
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी 'हीरामंडी' की सक्सेस के बाद इन दिनों वेकेशन मोड में हैं।

आदिती मंगेतर सिद्धार्थ के साथ टस्कन में हैं, जहां गुनगुनी धूप में खूबसूरत वादियों के बीच प्यार भरे लम्हे बिता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर टस्कन वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं।

तस्वीरों में अदिति राव हैदरी अपने लविंग पार्टनर को हग करते हुए फोटो खिंचवा रही हैं। कुछ जगह वह खूबसूरत वादियों में आराम फरमा रही हैं।

सिद्धार्थ और अदिति की तस्वीरों पर फैंस के प्यार की बाढ़ आ गई है।

अदिति राव हैदरी को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में बिब्बोजान के किरदार में देखा गया था

सिद्धार्थ जल्द ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इंडियन' के सीक्वल में कमल हासन के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।