
बॉलीवुड में हमेशा से देश की आजादी के संघर्ष को लेकर फिल्में बनती रही हैं। शुरु से ही सिनेमा में देशभक्ति एक ऐसा विषय रहा है जिसे फिल्म जगत ने हमेशा पंसद किया है और दर्शकों ने काफी सराहा है। साथ ही देश के स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर फिल्में बनती रही हैं जिसमें शहीद भगत सिंह का नाम भी शामिल है। भगत सिंह को लेकर देश में इतनी खुमारी है कि साल 2002 में कुल तीन फिल्में रिलीज हो गई थी।आइए जानते हैं इन सभी तीन फिल्मों बारे में...

'शहीद ए आजम भगत सिंह' साल 2002 में क्रांतिकारी भगत सिंह पर फिल्म 'शहीद ए आजम' रिलीज हुई थी। फिल्म में भगत सिंह का रोल एक्टर सोनू सूद ने निभाया था। साथ ही फिल्म में शमा सिकंदर भी मुख्य किरदार में थीं। हालांकि फिल्म इतना बिजनेस नहीं कर पाई थी लेकिन दर्शको को भगत सिंह पर बनी यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।

'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' (2002) साल 2002 में आई 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' दर्शकों को बहुत पसंद आई। फिल्म ने 2 नेशनल अवार्ड जीते साथ ही बेस्ट फीचर फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड भी हासिल किया। फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया था। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था।

'23 मार्च 1931: शहीद' (2002) इसके बाद साल 2002 में ही देओल भाईयों (सनी और बॉबी) ने भगत सिंह पर फिल्म बनाई। फिल्म का नाम '23 मार्च 1931: शहीद' था। फिल्म में बॉबी ने भगत सिंह और सनी ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।