
जियो ने भारत में इंटरनेट सेक्टर में एक ऐसी क्रांति लाई है कि इंडिया का हर यूजर इस टाइम इंटरनेट इस्तेमाल करता है। जियो के लुभावने ऑफर्स की वजह से भारत में कई लाख लोग फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे है। लेकिन जल्द ही ये इंटरनेट बंद भी हो सकता है।

वह इसलिए क्योंकि पिछले साल जियो ने 1 अप्रैल को प्राइम मेंबरशिप की शुरुआत की थी। जिसका लास्ट वैलिडिटी 31 मार्च की है। लेकिन अभी तक जियो ने इस पर कोई अपडेट नहीं दिया है। 4 दिन बचे हैं लेकिन कोई अनाउंसमेंट न हो पाने के कारण शायद हो सकता है कि जियो अपने इन नंबरों की सर्विस बंद कर दे।

ऐसे में जो जियो के प्राइम कस्टमर है उनके पास अभी कोई ऑप्शन नहीं है कि वो अपनी प्राइम मेंबरशिप को कैसे रिन्यू करा सकते हैं। हालांकि इस बात पर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जियो अपनी प्राइम मेंबरशिप बंद नहीं करेगी क्योंकि उससे उसी का नुकसान है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन्ही 4 दिनों के अदंर जियो का कोई न कोई ऑफर आ जाएगा।

जियो के प्राइम कस्टमर होने का काफी फायदा है। वह इसलिए क्योंकि प्राइम मेंबर्स को जियो का रिचार्ज सस्ते में पड़ता है। मसलन अगर नॉर्मल यूजर के लिए कोई रिचार्ज 500 रुपये का है, तो प्राइम मेंबर्स के लिए वह रिचार्ज 400 रुपये का होगा। इसके अलावा कंपनी जो भी मार्केट में नए ऑफर्स लाती है वो सबसे पहले प्राइम कस्टमर के लिए होती है। यही नहीं इसके अलावा भी प्राइम कस्टमर्स को कई सारे बेनिफिट्स भी मिलते हैं।