5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी के टिप्स की कीमत तुम क्या जानो विराट बाबू, लंकाई खिलाड़ी के लिए भगवान हैं माही

विश्व के तमाम यंगस्टर्स के अलावा बड़े-बड़े दिग्गज भी धोनी से अपने खेल को उम्दा बनाने के लिए उनसे गुर सीखते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 25 Dec 2017, 7:03 PM IST

ms dhoni

नई दिल्ली। श्रीलंका का भारत दौरा अब समाप्त हो चुका है। टेस्ट सीरीज़ से शुरु हुए इस दौरे में वनडे और टी-20 सीरीज़ भी खेली गई। जिनमें से सभी सीरीज़ में भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज़ का भी क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज़ में 1-0, वनडे में 2-1 तो वहीं टी-20 में 3-0 से हरा दिया। टेस्ट सीरीज़ में विराट कोहली टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे थे तो वहीं वनडे और टी-20 के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई थी। क्योंकि विराट कोहली छुट्टी लेकर अपनी शादी, हनीमून और रिसेप्शन पार्टी में बिज़ी चल रहे हैं।

ms dhoni

लेकिन इस पूरे दौरे के आखिरी में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जो वाकई में काफी हैरान कर देने वाला था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की खासियत पूरे विश्व में जानी जाती है। विश्व के तमाम यंगस्टर्स के अलावा बड़े-बड़े दिग्गज भी धोनी से अपने खेल को उम्दा बनाने के लिए उनसे गुर सीखते हैं। मुंबई के वांखेड़े स्टेडियम में जब सभी खिलाड़ी पोस्ट सीरीज़ प्रेसेन्टेशन में व्यस्त थे तो वहीं कुछ श्रीलंकाई युवा खिलाड़ी धोनी से टिप्स ले रहे थे।

ms dhoni

इतिहास गवाह है कि धोनी की दी गई टिप्स कभी खराब नहीं जाती। जिस खिलाड़ी ने भी धोनी से खेल को बेहतर बनाने के लिए टिप्स लिए हैं, उसके खेल में निश्चित तौर पर सुधार आया है।


बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल