
गर्मी के दिनों में फुट इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। पसीने और नमी की वजह से बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं।

पैरों में धूल मिट्टी सबसे ज्यादा लगती है, इसलिए ये आसानी से संक्रमित हो जाते हैं।

चर्मरोग विशेषज्ञ किंशुक सामंत बताते हैं कि बाहर जाकर आने के बाद पैरों को अच्छी तरह रगड़ कर धोना चाहिए फिर सुखा कर एंटीबैक्टीरियल पाउडर लगाना चाहिए।

पैरों की उंगलियों के बीच भी सफाई करनी चाहिए। मोजे रोज धुले हुए और सूती पहनें।