
शादी से पहले लड़कियों की लाइफ बिल्कुल अलग होती है। वो खुलकर जीती हैं, मौज—मस्ती करती हैं और अगर वो नौकरी करती हैं तो अपने पैसों से जमकर शॉपिंग भी करती हैं, इसके लिए उन्हें किसी को कोई हिसाब देने की जरूरत नहीं पड़ती है। मगर शादी के बाद उनकी यही आजादी जिम्मेदारियों में बदल जाती हैं। पति के लाख गुना अच्छे होने के बावजूद उन्हें ये 10 काम जरूर करने पड़ते हैं।

शादी से पहले ज्यादातर गल्र्स अपना टाइम अपने दोस्तों के साथ बिताती हैं। ऐसे में वो घर के खाने की जगह फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं कुछ लड़कियों के वर्किंग होने की वजह से भी बाहर का खाना उनके लिए एक जरूरत बन जाती है। ऐसे में वो बाहर के खाने पर ही निर्भर हो जाती हैं। मगर शादी के बाद लड़की को अपनी ये आदत बदलनी पड़ती है। क्योंकि वो रोज—रोज घरवालों को मैगी, पास्ता और नूडल्स नहीं खिला सकती।

शादी कर के ससुराल आने वाली लड़कियों को अपने तौर—तरीकों में भी बदलाव करना पड़ता है, क्योंकि हर घर का महौल अलग—अलग होता है। चूंकि वो अब अपने पति के घर में हैं और हर किसी की उनसे कुछ उम्मीदे हैं तो इसे पूरा करने के लिए उन्हें खुद को वहां के हिसाब से ढालना होगा।

नई बहू के ससुराल आते ही रिश्तेदारों की ओर लड़की को परखने का काम शुरू हो जाता है। ऐसे में कई बार वे लड़की में कुछ न कुछ नुख्स भी निकाल देते हैं। ऐसे में लड़की को उन्हें पलट कर जवाब नहीं देना होगा, बल्कि उन्हें अपने पति और घरवालों के सम्मान के लिए धैर्य बनाएं रखना होगा।

नई बहू के घर आने पर सबकी उनसे आशाएं जुड़ी होती हैं। खासतौर पर उनके सास—ससुर हमेशा यही चाहते हैं कि उनकी बहू की वजह से उनके खानदान का नाम और ज्यादा रौशन हो, वो हर काम निपुणता से करें। उनकी इन उम्मीदों को पूरा करने के लड़की को मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत होगी। तभी वो वहां की जिम्मेदारियों को सही से निभा सकेंगी।

शादी के पहले लड़कियां अपनी मर्जी की मालकिन होती थीं। उन्हें कितनी देर फ्रेंड्स के साथ रहना है, अपनी कितनी सैलरी खर्च करनी है आदि वो सब खुद ही तय करती थीं। मगर शादी के बाद उनकी कुछ जिम्मेदारियां बदल जाती हैं। अब उन्हें अपने साथ अपने पति की मर्जी का भी ध्यान रखना होगा, तभी उनका संबंध मधुर बना रहेगा।

एक अच्छे और मजबूत रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। इसलिए लड़की को अपने पति पर भरोसा करना होगा। उसे अपने हसबैंड से कुछ छुपाने की जरूरत नहीं है। उसे ये मानना होगा कि उसके माता—पिता के अलावा अब दुनिया में और कोई भी जिससे वो अपनी दिल की बात कह सकती है।

जब कोई लड़की बहू बनकर ससुराल आती है तो उसके ससुराल वाले चाहते हैं कि वो उनकी सेवा करें। इसके लिए लड़की को अपने लेट नाइट जागने की आदत बदलनी होगी। क्योंकि किसी भी ससुराल वालों को बहू का देर से सोकर उठना पसंद नहीं होता है। इससे उन्हें लगता है कि बहू को उनकी कोई परवाह नहीं है।

जब कोई लड़की बहू बनकर ससुराल आती है तो उसके ससुराल वाले चाहते हैं कि वो उनकी सेवा करें। इसके लिए लड़की को अपने लेट नाइट जागने की आदत बदलनी होगी। क्योंकि किसी भी ससुराल वालों को बहू का देर से सोकर उठना पसंद नहीं होता है। इससे उन्हें लगता है कि बहू को उनकी कोई परवाह नहीं है।

नई—नई शादी के बाद ससुराल आने वाली लड़कियों को कई बार अपनी सास एवं अन्य किसी सदस्य की कही हुई कुछ बातें अच्छी नहीं लगती। ऐसे में वो दुखी हो जाती हैं। इस परिस्थिति से बचने एवं घर में सुख—शांति का वातावरण बनाएं रखने के लिए लड़की को संयम से काम लेना होगा। उसे पहले अपने घरवालों को समझना होगा और उनका विश्वास जीतना होगा, तभी उनका संबंध बेहतर रह सकता है।