11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांस में दीपिका के गर्दन से गायब हुआ टैटू, इन से​लेब्रिटीज को भी है अपने टैटूस पर अफसोस

ब्वायफ्रेंड और हसबैंड के नाम का बनवाया था टैटू, रिश्ता खत्म होने पर बना मुसीबत

3 min read
Google source verification
celebrities tatoo

अपने लुक को स्टायलिश बनाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज समय—समय पर नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। अब वे अपने प्यार को खुद में संजोने के लिए टैटू का सहारा ले रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार से लेकर सैफ अली खान तक सभी शामिल हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्हें अपने टैटू को लेकर अफसोस है। इसी बात की झलक हाल ही में कांस फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण के रेड कारपेट वॉक में देखने को मिली। उनके गर्दन में मौजूद रणवीर कपूर का टैटू इन दिनों गायब दिखा।

celebrities tatoo

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा दीपिका पादुकोण का अपने करियर के शुरुआती दौर में एक्टर रणवीर कपूर से अफेयर था। उस बीच दीपिका ने उनके नाम का अपनी गर्दन पर टैटू भी बनवाया था, लेकिन ब्रेकअप के बाद से वो इसे हटवाना चाहती थीं। हाल ही में कांस के रेड कारपेट पर उनकी गर्दन से वो टैटू गायब दिखा। हालांकि सूत्रों के मुताबिक दीपिका ने मेकअप से वो टैटू छुपाया है।

celebrities tatoo

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने भी अपने और अपने पति के नाम का टैटू हाथ में बनवाया था। मगर कुछ साल पहले रिश्ते के द एंड के बाद सुजैन को भी इस पर अफसोस हैं। वो इसे मिटा देना चाहती हैं।

celebrities tatoo

बॉलीवुड एक्टर एमी जैकसन भी अपने शुरुआती दौर में एक्टर प्रतीक बब्बर के साथ रिलेशनशिप में थीं। प्रतीक उनके को—स्टार रह चुके हैं। मगर जब इन दोनों का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया तो दोनों अलग हो गए। मगर एमी को अपनी इस गलती पर अभी भी पछतावा है।

celebrities tatoo

प्रतीक बब्बर ने भी अपने हाथ में एमी का टैटू बनवाया था। उन्होंने अपने हाथ में, मेरा प्यार मेरी एमी, लिखवाया था। मगर ब्रेकअप के बाद वो इसे हटाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने इसे पूरी तरह से हटाने की बात नहीं की है। उनका कहना है कि वो इसे स्प्रिचुअल टच देकर न्यू लुक देंगे।

celebrities tatoo

ऋतिक रोशन ने भी अपनी एक्स वाइफ सुजैन का टैटू अपने हाथ में बनवाया था। मगर उनका रिश्ता टूटने के बाद ये महज एक सिम्बल बन कर रह गया है। हालांकि ऋतिक इसे हटाना नहीं चाहते हैं।

celebrities tatoo

भारतीय एक्ट्रेसेस के अलावा हालीवुड हीरोइनों को भी अपने इन टैटूस को लेकर पछतावा है। इन्हीं मे से एक है मशहूर एक्ट्रेस एंजेलीना जोली। उन्होंने अपने एक्स हसबैंड का नाम अपने आर्म पर लिखवाया था। मगर शादी टूटने के बाद उन्होंने अपने इस टैटू को छिपाने के लिए उस पर अपने बच्चों का नाम लिखवा दिया।

celebrities tatoo

फेमस फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम ने अपने पति डेविड का टैटू बनवाया था, लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद वो अपने इस टैटू से परेशान हैं। इसे हटवाने के लिए उन्होंने कई बार सर्जरी कराई। अब ये टैटू फेड हो गया है।

celebrities tatoo

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डीप ने अपनी गर्लफ्रेंड विनोना रायडर का टैटू अपने कंधे पर बनाया था। उन्होंने विनोना फॉरेवर नाम से टैटू बनवाया था, लेकिन ब्रेकअप के बाद जॉनी ने इस टैटू से आखिरी के दो अक्षर हटवा दिये हैं। अब ये विनो फॉरेवर रह गया है।