6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केमिकल वाले ब्लीच-फेशियल को छोड़ इन नुस्खों से बनाएं चेहरे को गोरा

आॅयली और ड्रॉई दोनों स्किन टाइप के लोग आजमा सकते हैं ये नुस्खा, चेहरे में आएगा निखार

4 min read
Google source verification
fair skin

आजकल हर कोई गोरा दिखना चाहता है। इसके लिए लोग मार्केट में मौजूद कई तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स, ब्लीच एवं फेशियल आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे रंगत निखारने की बजाय स्किन डैमेज हो रही है। इन सब चीजों से बचने एवं रंगत को निखारने के लिए नीचे बताए गए नुस्खे बेहद कारगर हैं।

fair skin

रंगत को निखारने के लिए स्किन का साफ होना बहुत जरूरी है। चेहरे एवं हाथ—पैर की त्वचा से डेड स्किन को निकालने एवं त्वचा को मुलायम बनाने के लिए स्क्रबिंग जरूरी है। घर पर स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच बेसन एवं चुटकीभर हल्दी मिला लें। अब इसे दूध व गुलाब जल के साथ मिक्स कर मिश्रण बना लें। इससे चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

fair skin

त्वचा की सफाई के बाद अब रंगत को निखारने के लिए होममेड ब्लीच का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए दो चम्मच ओट्स और चार चम्मच आॅलिव आॅयल लेकर इसे पीस लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगा लें। इसे 10 मिनट तक रहने दें। इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। ये उपाय आप सप्ताह में तीन बार कर सकते हैं।

fair skin

चेहरे पर चमक लाने के लिए फेशियल की भी आवश्यकता होती है। इसे करने के लिए दो चम्मच आॅलिव आॅयल एवं दो चम्मच संतरे के जूस की जरूरत होगी। आपको इसे अपने चेहरे, गर्दन एवं हाथ—पैरों पर लगाकर 10 मिनट तक अच्छे से मसाज करनी होगी।

fair skin

फेशियल के बाद अब मुंह पर भाप लेने से चेहरे में चमक आ जाएगी। अगर आपके पास रेडीमेड स्टीम मशीन नहीं है तो आप एक भगोने में पानी गर्मकर तौलिये से ढककर भी भाप ले सकती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो भाप लेने से पहले पानी में एक चम्मच आॅलिव आॅयल और एलोवेरा जेल डाल दें।

fair skin

.ब्लीच और फेशियल के बाद फेस मास्क की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए 1 छोटा चमच बादाम का पेस्ट, 1 छोटा चमच काजू का पेस्ट, 1/2 छोटा चमच पिस्ता पेस्ट, 1 छोटा चमच मलाई, 1 छोटा चमच गुलाबजल, 1/4 कप मसूर की दाल के पेस्ट की जरूरत होगी। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर चेहरे एवं हाथ—पैर पर लगाएं। अब 10 मिनट तक मसाज करें। अब हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

fair skin

अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आप दो चम्मच दही में दो चम्मच बेसन और दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे एवं गर्दन पर करीब 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

fair skin

चेहरे को चमकाने के लिए आप नींबू और शहद का ब्लीच भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए दो बड़े चम्मच शहद में उतना ही नींबू का रस मिलाएं। अब इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इसे पांच मिनट तक लगा रहने दें इसके बाद पांच मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। अब नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। आप इस उपाय का प्रयोग सप्ताह में 4 से 5 दिन कर सकते हैं।

fair skin

इसके अलावा आप चीनी और संतरे के मास्क से भी गोरी रंगत पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए 2 बड़े चमच चीनी व 1 चमच संतरे का रस मिलाकर हल्का गर्म करें। चीनी के पिघते ही आंच से उतार लें और थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें शहद और बादाम का तेल या फिर आॅलिव आयल की कुछ बूँदें मिलाकर साफ चेहरे पर लगा लें। इसे 20 मिनट के लिए लगे रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरा खिलाखिला लगेगा।

fair skin

गोरी रंगत के लिए आप गुलाब की पंखुडियों को दूध में पीसकर भी लगा सकते हैं। इसके प्रयोग के लिए 10 से 12 गुलाब की पंखुडियों को दो बड़े चम्मच दूध के साथ पीस लें। अब इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये प्रक्रिया आप सप्ताह में सातों दिन कर सकते हैं।