23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान के स्टाइलिस्ट एशले से जानें कैसा हो आपका समर लुक

एशले रिबेलो फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें सलमान खान के स्टाइलिस्ट के तौर पर जाना जाता हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 13 Apr 2018, 10:37 AM IST

Summer fashion

फैशन की हर किसी की अपनी परिभाषा होती है। मेरे लिए भी इसके मायने अलग है। अपने जानने वालों के लिए खूबसूरत ड्रेस तैयार करना... खास दोस्तों, एक्टर-एक्टर्स को यह बताना कि कब क्या कौन से मौके पर पहनना है और क्या नहीं! यही हमेशा से मेरे लिए फैशन का मतलब रहा है। आज हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। चाहे शॉपिंग के लिए जाना हो, काम पर, कॉलेज या फिर किसी पार्टी में, सभी को सलमान खान और मलाइका अरोरा खान की तरह दिखना है। लेकिन उनकी तरह दिखना आसान नहीं है। उसके लिए निश्चित तरीके से तैयार होना और स्टाइलिश बनना पड़ता है। न सिर्फ बाहर से, बल्कि अंदर से भी। अगर अंदर से आप अच्छे नहीं है तो कितने भी महंगे कपड़े क्यों न पहन लें, आप बिलकुल भी अच्छे दिखाई नहीं देंगे। सामने वाला झट से आपको देख समझ जाएगा कि आपको कपड़े पहनने का ढंग नहीं है।

Summer fashion

अब एक कहानी सुनता हूं। पिछले साल मई के महीने में मैं दिल्ली में था। गर्मी इतनी ज्यादा थी कि मेरे हाथ की आइसक्रीम भी पिघली जा रही थी। तभी मैंने एक लडक़ी देखी। उसने लाल रंग का एक टैंक टॉप पहन रखा था। उसके उपर लाल रंग की ही लेदर जैकेट डाल रखी थी। सिर पर भी लाल हैट था और उसका बैग भी लाल रंग का था। इस कॉम्बिनेशन के साथ उसने टाइगर प्रिंट वाले टाइट्स पहन रखे थे। उफ्फ तौबा! इतनी कड़ी धूप में बूट्स और लैदर जैकेट? बेचारी का क्या हाल हो रहा होगा? यही सोच मैं उसके पास भाग कर गया और उसे ठंडक पहुंचाने के लिए अपनी आइसक्रीम ऑफर की। पर यह क्या! उसने मुझे थैंकयू बोलने की बजाय मेरी दी आइसक्रीम ही फेंक दी। बोली, बदतमीज...और चलती बनी।

Summer fashion

इस कहानी से बस यही समझाने की कोशिश कर रहा था कि गर्मी के मौसम में फैशनेबल लगने के चक्कर में सर्दियों वाले कपड़े मत पहनो। मौसम के हिसाब से कपड़ों का चुनाव बेहद जरूरी है। इस मौसम में कॉटन ट्यूनिक्स और टाइट्स पहनना सही रहता है। जींस और टी-शर्ट, सलवार और शर्ट-कुर्ते, एंकल तक की लंबाई वाली कॉटन ड्रेसेज इस मौसम में कूल लगती हैं। इस टाइम लडक़े अगर थ्री-फोर्थ कार्गो या लिनन की पैंट के साथ सिम्पल टी-शर्ट्स पहनेंगे, तो और भी कूल लगेंगे। और मेरा यकीन मानिए कि इसके बाद भी अगर कोई आपको आइसक्रीम ऑॅफर करेगा, तो सिर्फ इसलिए, क्योंकि आप उसे कूल लग रहे हैं और वह आपसे दोस्ती करना चाहता है।