
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रदेश के लोगों के लिए भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से कम नहीं है। जिसे देखों वहीं बस चुनावों के परिणाम जानने लगा हैं। आखिर कार लोग जानना चाह रहे हैं कि गुजरात में मोदी का करिश्मा चलेगा या होगा राहुल का उदय।

घरों में लोग सुबह से ही टीवी पर गुजरात चुनावी परिणाम पर टकटकी लगाएं बैठे हैं।

वहीं राजधानी में भाजपा और कांग्रेस मुख्यालों पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर चुनाव का हाल जान रहे हैं।

ऑफिसों में भी चुनावी चर्चाओं का दौर चल रहा है।

वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से ऐन पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने ईवीएम मशीनों की गड़बड़ियों और छेड़छाड़ को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो कांग्रेस गुजरात चुनाव में जीत दर्ज करेगी। गौरतलब है कि गहलोत गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी हैं।