
दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डीवियिलर्स पिछले तीन मैचों में एक हाफ सेंचुरी लगाने में सफल रहे हैं। मुम्बई इंडियंस के खिलाफ एबी ने नाबाद 70 रन बनाए थे, जबकि चेन्नई के खिलाफ वह 9 और सनराइजर्स के खिलाफ महज एक रन ही बना सके।

इंग्लैंड के आफ स्पिनर मोईन अली अब तक खेले तीन आईपीएल मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि कप्तान विराट उन्हें राजस्थान के खिलाफ मौका देते हैं या नहीं।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को अब तक विराट ने मौका नहीं दिया है। ऐसे में जयपुर में उनके खेलने की संभावना ज्यादा दिख रही है।

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हैनरिक क्लासेन को भी जयपुर में मौका दिया जा सकता है। क्लासेन पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, ऐसे में वह इस मैदान से काफी अभ्यस्त हैं।

मैच के लिए मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले भी मंगलवार को जयपुर पहुंच गए।