
पश्चिमी रेलवे स्थित माटुंगा रोड रेलवे स्टेशन पर महिला दिवस यानी 8 मार्च से महिला राज शुरू हो जाएगा। यानी यहां अब स्वीपर से लेकर टीटीई तक सभी पदों पर सिर्फ महिलाकर्मियों की ही नियुक्ति होगी।

इससे पहले मध्य रेलवे के माटुंगा रेलवे पर भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिलता था, अब उससे सीख लेकर अन्य रेलवे मंडल भी ऐसा कदम उठा रहे।

इस स्टेशन पर कुल 31 महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

इनमें 13 महिला स्वच्छता कर्मचारी, 3 महिला टीसी, 4 महिला आरपीएफ आदि शामिल है। इन सभी को गुरुवार को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी।

आपको बता दें हालांकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1975 से मानना शुरू किया है, लेकिन सबसे पहले वर्ष में 1909 इस दिन को मनाया गया था, उस वक्त 28 फरवरी को US में महिला दिवस मनाया गया था।। इस दिन विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाता है।