
BJP Working Committee : भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 10 जुलाई को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुई। बिहार के मंत्री व छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में आम जनता, किसान और प्रधानमंत्री आवास को लेकर संशय रहता था। भाजपा की सरकार आते ही सभी के हित में काम हो रहा है।

CG News : प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है। सरकार और संगठन के समन्वय से हम कार्यकर्ताओं का ख्याल रखेंगे।

BJP News : भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हरियाणा के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरे विश्व में हिंदू समाज जैसा सहनशील कोई नहीं है।

Raipur News : छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, ओडिशा की प्रदेश सह प्रभारी लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, नेतागण उपस्थित थे।