8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल विभाग में नौकरी पाने का अच्छा अवसर, कई पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन की अंतिम तारीख 26 अप्रैल

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करके जिला कार्यालयों में रिक्त विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति द्वारा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

2 min read
Google source verification
Latest Govt job 2018

छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करके विभाग के मैदानी और जिला कार्यालयों में रिक्त विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति द्वारा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Govt job

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने शासकीय सेवकों से प्रतिनियुक्ति द्वारा भर्ती के लिए उप संचालक (एक पद), सहायक संचालक (दो पद), प्रशासक (एक पद), खेल अधिकारी (नौ पद), वरिष्ठ प्रशिक्षक (तीन पद), वार्डन (चार पद), प्रशिक्षक (16 पद) पदों के लिए आवेदन मंगाया है।

Govt job 2018

इसके अलावा खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने शासकीय सेवकों से प्रतिनियुक्ति द्वारा भर्ती के लिए सहायक अधीक्षक और सहायक ग्रेड-एक के एक-एक पद, ऑडिटर (दो पद), लेखापल (दो पद), डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के (5 पद), सहायक ग्रेड-दो के (17 पद), सहायक ग्रेड-तीन के (21 पद) और स्टेनो टायपिस्ट के एक पदों के लिए आवेदन मंगाया है।

Latest Govt job 2018

खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनियुक्ति के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सेवा के इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता रखने वाले शासकीय सेवकों के नाम अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित मंगाने के लिए शासन के विभिन्न विभागों में पत्र भेजे गए हैं।

Latest Govt job 2018

निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 28 अपै्रल 2018 तक संचालनालय, खेल एवं एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में मंगाए गए हैं।