8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर-जयपुर रोड 10 घंटे से किसानों के कब्जे में, देखें ड्रोन कैमरे से ली गई 18 एक्सक्लूसिव तस्वीरें

किसानों ने सीकर-जयपुर हाईवे पर रामू का बास में गुरुवार को 10 घंटे से जाम लगा रखा है। जाम में महिलाएं भी जेळी और गंसासी लेकर शामिल हुई हैं।

3 min read
Google source verification
sikar jam

किसानों ने सीकर-जयपुर हाईवे पर रामू का बास में गुरुवार को 10 घंटे से जाम लगा रखा है। जाम में महिलाएं भी जेळी और गंसासी लेकर शामिल हुई हैं। जाम के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।

sikar jam

रामू का बास में सडक़ पर सैकड़ों किसान जाम लगाए बैठे हैं। किसान विधानसभा का घेराव करने जयपुर कूच कर रहे थे। पुलिस ने यहां रोक लिया तो जाम शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें

image
sikar jam

किसानों ने जहां जाम लगाया है, वहां तिराहा है। झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर जिलों के वाहन भी जयपुर इसी रास्ते से जाते हैं।

sikar jam

करीब पांच सौ बसें जाम में फंस गई। यात्री बसों से उतरकर पैदल ही चले गए।

sikar jam

जाम में फंसे वाहनों में बच्चों और वृद्ध यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

sikar jam

सीकर डीएसपी गिरधारी लाल व अन्य अधिकारी मौके पर नजर रखे हुए थे।

sikar jam

पुरुषों के साथ-साथ महिला किसान भी सडक़ पर डटी हुई हैं।

sikar jam

सीकर-जयपुर रोड जाम के कारण खाटू श्यामजी के श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई है।

sikar jam

यात्री दिनभर परेशान होते रहे। गांवों के रास्तों से पैदल ही अपने गंतव्य की ओर गए।

sikar jam

किसानों ने जाम स्थल पर सभा भी की, जिसे किसान नेताओं ने सम्बोधित किया और कहा कि पहले तो कर्ज माफी आदि की ही मांग थी, मगर अब सभी गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई भी उनकी मांगों में शामिल हो गई है।

sikar jam

जाम से सिर्फ एम्बुलेंस को मुक्त रखा गया। शेष सभी प्रकार के वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।

sikar jam

पुलिस अधिकारी और यात्री जाम हटाने के लिए किसानों से समझाईश करते रहे, मगर वे रात नौ बजे तक नहीं मानें।

sikar jam

मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के साथ-साथ आरएसी के जवान भी तैनात करने पड़े।

sikar jam

जाम में फंसे यात्रियों को खाने-पीने की वस्तुओं के लिए तरसना पड़ा।

sikar jam

सडक़ पर जिसको जहां जगह मिली यात्रियों ने वहीं डेरे डाल दिए।

sikar jam

सडक़ पर जाम में फंसे वाहनों के नीचे सो कर किसानों ने विश्राम किया।

sikar jam

किसानों ने सुबह दस बजे जाम शुरू किया था। पहले से प्रस्तावित नहीं था।

sikar jam

मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

image