12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gallery: बच्ची बोली, मेरा क्या था कसूर अंकल

जोड़कियां के नजदीक रोडवेज बस और ट्रोलर की टक्कर में तेरह लोग घायल। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। घायलों में ट्रोलर का चालक और खलासी भी शामिल है।

2 min read
Google source verification
roadways and troller accident in sriganganagar

राजकीय जिला चिकित्सालय की आपातकालीन कक्ष में सिर पर गंभीर चोटें आई तो बालिका सावित्री सुन से हो गई, जब उसके सिर पर टांके लगे तो वह रोने लगी। कुछ देर बाद जब संभली तो मायूस चेहरे से बोली कि अंकल मेरा क्या कसूर है।

roadways and troller accident in sriganganagar

अपने घर जाने के लिए राजस्थान रोडवेज की बस में सवार मुरलीधर गांव घमूड़वाली की बजाय राजकीय जिला चिकित्सालय में पहुंच गया।

roadways and troller accident in sriganganagar

बस की ट्रोल से गुरुवार सुबह कोहरे के कारण दुर्घटना हो गई थी। बस में ड्राइवर की पीछे वाली सीट पर बैठे सीनियर सिटीजन को यह भी आभास नहीं था कि वह चंद पलों में अपने गांव की बजाय हॉस्पिटल पहुंच जाएगा।

roadways and troller accident in sriganganagar

ट्रोलर चालक सीकर जिले के राजासर निवासी सतीश पुत्र सुभाष तथा खलासी कृष्ण यादव पुत्र बनावारी लाल भी हादसे में घायल हुए हैं।

roadways and troller accident in sriganganagar

हादसे में गांव साबुआना का सतनाम सिंह पुत्र गुरबचन बावरी, छह ईईए का रामस्वरूप पुत्र थाना राम, बींझबायला का राम निवास पुत्र कालू राम कामड, बींझबायला का ही दया राम पुत्र ख्याली राम, घमूड़वाली का मुरलीधर पुत्र नत्थू राम, खोथांवाली की सावित्री पत्नी गिरधारी लाल, भूरूसरी का कृष्ण पुत्र बस्ती राम, बींझबायला का विशाल पुत्र रायसिंह शामिल है। ये सभी यात्री बस में सवार थे।


बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़