17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS : इंडेप्थ स्टोरी : तगड़़ी फीस के समर्थन में डॉक्यूमेंट्री

डॉक्यूमेंट्री में निजी और सरकारी स्कूलों की सुविधाओं का अंतर बताकर तगड़़ी फीस को वाजिब बताया जा रहा है
2 min read
Google source verification
surat photo

डॉक्यूमेंट्री में निजी और सरकारी स्कूलों की लेबोरेटरी तथा लाइब्रेरी की भी तुलना की गई है। अनुदानित और कम फीस वाले स्कूलों की लेबोरेटरी और लाइब्रेरी की खस्ता हालत दिखाई गई है।

surat photo

डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि निजी स्कूलों में बच्चों को आधुनिक लेबोरेटरी और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती है।

surat photo

निजी स्कूलों ने यह डॉक्यूमेंट्री फीस वसूलने के उद्देश्य से बनाई है। वह अभिभावकों को जताना चाहते हैं कि अगर वह तगड़ी फीस वसूल रहे हैं तो इसकी एवज में उनके बच्चों को बेहतर सुविधाएं भी दे रहे हैं।

surat photo

सात से आठ मिनट की डॉक्यूमेंट्री में ज्यादा फीस देने से क्या लाभ होता है, इस पर जोर दिया गया है।

surat photo

डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि निजी स्कूल में रसोईघर कैसा है, सरकारी और कम फीस वाले स्कूलों की रसोईघर की हालत दिखाई गई है। जमीन पर बैठकर खाने का वीडियो भी दिखाया गया है।

surat photo

निजी स्कूल में बच्चों को प्रोटीन और हाइजेनिक खाना दिया जाता है, मेस में डाइनिंग टेबल पर बैठाकर खिलाया जाता है।

surat photo

अभिभावक स्कूलों की ट्रांसपोर्ट फीस से भी नाराज हैं। उनका आरोप है कि स्कूल बस की फीस बहुत ज्यादा है। इस मामले को लेकर स्कूलों के बाहर कई बार अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

surat photo

डॉक्यूमेंट्री में स्कूल बस और स्कूल ऑटो के बीच अंतर दिखाकर ज्यादा फीस को तर्कसंगत बताने की कोशिश की गई है।