
साउथ की फेमस अभिनेत्री रीमा सेन आज अपना बर्थडे मना रही हैं। रीमा का जन्म 29 अक्टूबर 1981 को कोलकाता में हुआ था। बता दें कि वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बोल्ड फोटोशूट के कारण एक बार वह कानूनी पचड़े में भी फंस चुकी हैं।

रीमा ने अपने कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। कई विज्ञापनों में काम करने के बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों की तरफ रूख किया। उनकी पहली फिल्म थी 'चित्रम', जो कि काफी हिट हुई थी।

साउथ के साथ-साथ रीमा सेन ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है जैसे 'मालामाल वीकली' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'। रीमा साल 2006 में अपने एक बोल्ड फोटोशूट को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई थीं।

उन्होंने एक तमिल न्यूजपेपर के लिए ये फोटोशूट करवाया था। इस पर मदुरई कोर्ट ने रीमा सेन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोप लगाया गया था कि रीमा ने जो फोटो खिंचवाई हैं वो अश्लील हैं।

रीमा ने अपने से 9 साल बड़े बिजनेसमैन शिव करन से शादी की है। उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी सी बना ली। उनकी आखिरी फिल्म मनोज बाजपेई के साथ फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' थी।