11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Padmavati Controversy : एक्टर नील नितिन ने कहा, आलोचक हर फिल्म में तलाश लेते हैं कंट्रोवर्सी

उदयपुर आए एक्टर नीलनितिन मुकेश, पद्मावती फिल्म को लेकर दिया बयान

2 min read
Google source verification
Neilnitin Mukesh

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने कहा, पद्मावती फिल्म को लेकर हर फिल्मकार अपनी तरफ से बेहतर करने की कोशिश करता है। इस फिल्म और उसकी कहानी को भी अन्य फिल्मों की तरह लिया जाना बेहतर रहेगा। अब आलोचक तो हर फिल्म में कोई ना कोई कंट्रोवर्सी तलाश ही लेते हैं। कोई भी फिल्म बड़ी मेहनत से बनाई जाती है। कलाकार भी पूरी तल्लीनता और ईमानदारी से अपना किरदार निभाते हैं। कई बार हम जैसा सोच रहे होते हैं वैसा फिल्म में नहीं दिखाई देता। हां, सुना है कि पद्मावती फिल्म जौहर पर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल इस संबंध में ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता।’

Neilnitin Mukesh

नील नितिन मुकेश वल्र्ड डायबिटीज डे पर अलख नयन मंदिर की ओर से मंगलवार को आयोजित ‘कम्युनिटी बेस्ड डायबिटिक रेटिनोपेथी प्रोजेक्ट’ (सीबीडीआरपी) के शुभारंभ अवसर पर उदयपुर आए थे।

Neilnitin Mukesh

राजस्थान में पहली बार लेकसिटी से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के विशिष्ट अतिथि ऑपरेशन आई साइट यूनिवर्सल भारत के हेड प्रोग्राम मैनेजर फ्रेंकलिन डेनियन थे। गौरतलब है कि प्रोजेक्ट से मिराज समूह भी जुड़ा हुआ है।

Neilnitin Mukesh

फिल्म यार-गद्दार में नकारात्मक किरदार निभाकर बॉलीवुड में अपनी अलग ही छाप छोड़ चुके अभिनेता नील नितिन मुकेश ने कहा कि वह हाल ही वे आने वाली फिल्म ‘फिरकी’ की शूटिंग लंदन से पूरी करके आए हैं।

Neilnitin Mukesh

शीघ्र ही बाहुबली फेम प्रभास व श्रद्धा कपूर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग के लिए दुबई जाएंगे। यह फिल्में अगले साल दर्शकों के सामने आएगी।