29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस चोर के जनाजे में पानी की तरह बहा पैसा, जनाजे के साथ लग्जरी गाड़ियों का ऐसे चल रहा था काफिला

जनाजा इतना भव्‍य था कि पुलिस को भी इस चोर के जनाजे को सुरक्षा देनी पड़ी। सुरक्षा देने के लिए 50 पुलिसकर्मी और 2 हेलीकॉप्टर को लगाया गया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 8 May 2018, 9:31 AM IST

London,Ajab Gajab News in Hindi,Henry Vincent most wanted criminal funeral,funeral for burglar,lavish funeral,

लंदन में एक चोर का जनाजा ऐसा निकला कि दुनिया देखती रह गई। मशहूर हस्तियों के जनाजे की भव्यता तो आपने कई बार देखी होगी लेकिन लंदन के इस चोर का जनाजा किसी की सोच से भी परे था। जिसके सामने बड़ी-बड़ी हस्तियों के जनाजे भी छोटे हैं। हेनरी विन्सेंट नाम के इस चोर की मौत उस वक्त हुई थी जब वह एक बुजुर्ग के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था।

London,Ajab Gajab News in Hindi,Henry Vincent most wanted criminal funeral,funeral for burglar,lavish funeral,

हेनरी विन्सेंट साउथ ईस्ट लंदन का जाना-माना मोस्ट वान्टेड था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार और दोस्त सकते में आ गए। हेनरी की मौत के बाद 3 मई को उसके दोस्तों और फैमिली ने उसके जनाजे में पानी की तरह पैसा बहाया।

London,Ajab Gajab News in Hindi,Henry Vincent most wanted criminal funeral,funeral for burglar,lavish funeral,

जनाजा इतना भव्‍य था कि पुलिस को भी इस चोर के जनाजे को सुरक्षा देनी पड़ी। चोर के जनाजे को सुरक्षा देने के लिए 50 पुलिसकर्मी और 2 हेलीकॉप्टर को लगाया गया। उसके जनाजे में 8 लंबी मर्सिडीज, लिमोजिन गाड़ियों का काफिला देखा जा सकता था।बता दें, विनसेंट ने 10 साल से ज्यादा समय जेल में बिताए हैं। वह उस गैंग का सदस्‍य भी था, जो लोगों को अगवा कर बैंक ले जाते था और उनके पैसे हड़प लेते था।

London,Ajab Gajab News in Hindi,Henry Vincent most wanted criminal funeral,funeral for burglar,lavish funeral,

यह नजारा ऐसा था जैसे किसी हॉलीवुड या बॉलीवुड सुपरस्टार की अंतिम विदाई हो। हेनरी विन्सेंट के पूरे जनाजे पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। हैनरी विनसेंट का पूरा परिवार इस जनाजे में शामिल हुआ। 3 मई को निकाले गए इस जनाजे में 8 लंबी मर्सिडिज लिमोज गाडियों को रखा गया था। हेनरी की गाड़ियों को फूलों से सजाकर उस पर डैडी, हेनरी और हीरो जैसे कई शब्द लिखे गए थे। इस हाइप्रोफाइल जनाजे की सिक्योरिटी के लिए 50 पैदल पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। इसके अलावा दो हेलिकॉप्टर इस काफिले पर कड़ी नजर रखे हुए थे। जनाजा निकाले जाने के दौरान हेनरी के परिवार और दोस्तों ने पत्रकारों पर अपना गुस्सा निकाला और पत्थरों से हमला किया।

London,Ajab Gajab News in Hindi,Henry Vincent most wanted criminal funeral,funeral for burglar,lavish funeral,

जिसके बाद पुलिस की दखल से मामला शांत हुआ। हेनरी को ऑर्पिंगटन कैंट में दफनाया गया। जानकारी के लिए बता दें वह ड्रग एडिक्‍ट भी था। बता दें कि, जिस घर में चोरी करते हुए हेनरी की मौत हो गई थी उस बुजुर्ग ने भी चोरी का केस वापस ले लिया है।


बड़ी खबरें

View All

अजब गजब