
पीलीभीत में 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम देख डॉक्टर्स भी हैरान हैं। बेरहमी से बच्ची को मारा गया है। बच्ची के सिर पर किसी भारी चीज से मारा गया है या फिर जमीन पर जोर से पटका गया है। चाकू से उसके शरीर पर कई बार मारा गया।
शनिवार की सुबह खून से लथपथ बच्ची को सबसे पहले गेहूं के खेत में उसके चाचा ने देखा था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
पुलिस को परिवार पर ही शक
बच्ची के शव को चाचा ने सबसे पहले खेत में देखा था। पुलिस चाचा को पुलिस घटना की जगह लेकर पहुंची और पूछताछ की। पुलिस को वहां खून से सनी एक पेंट भी मिली। पुलिस को परिवार पर भी शक है। परिवार के भी 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
4 महीने पहले भी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी
चार महीेनें पहले भी बच्ची के पिता ने पड़ोसियों के खिलाफ रेप की तहरीर दी थी। ऐसे में ये परिवार भी शक के घेरे में है। बच्ची के चाचा ने गांव की ही लड़की से लव मैरिज की है। लड़की के परिवार पर भी बच्ची के कुछ परिजन शक जता रहे हैं।
बच्ची के परिवार ने पड़ोसी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को परिवार पर ही शक है। एक तीसरे परिवार पर भी शक है। ऐसे में पुलिस भी 3 परिवारों में उलझी है।
Updated on:
05 Dec 2022 08:19 pm
Published on:
05 Dec 2022 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
