
पीलीभीत में हैरान करने वाली घटना हुई है यहां सुनगढ़ी थानाक्षेत्र में ई रिक्शे से जा रही छात्रा छेड़खानी की वजह से कूद गई। पुलिस ने शनिवार को इस घटना के आरोपी को पुरनपुर किंग ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। ASP विक्रम दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आईटीआई शिक्षक सतनाम सिंह निवासी पूरनपुर है जिसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के बरखेड़ा थानाक्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह नर्सिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही और रोज वह घर से हॉस्पिटल आती है।उसने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह जब वह नौगवां चौराहे के पास से महिला अस्पताल जाने के लिए ई रिक्शे पर सवार हुई तो वाहन में पहले से सवार आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। दहशत में छात्रा रिक्शे से कूद गई। इसी बीच मौका पाकर आरोपी भी कूद कर फरार हो गया। इस घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Published on:
18 Jan 2025 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
