15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम के गनर ने भाजपा विधायक के भांजे को पीटा, मुकदमा दर्ज

सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंचे विधायक ने जमकर हंगामा किया।

2 min read
Google source verification
डीएम के गनर ने भाजपा विधायक के भांजे को पीटा, मुकदमा दर्ज

डीएम के गनर ने भाजपा विधायक के भांजे को पीटा, मुकदमा दर्ज

पीलीभीत। बीती रात पीलीभीत के बरखेड़ा से भाजपा विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे रिषभ को गुरुवार रात मामूली विवाद के बाद डीएम के गनर और साथियों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। आरोप है कि रिषभ से पर्स, मोबाइल और चेन भी लूटी गई है। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंचे विधायक ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी सिपाही को पकड़कर पीटा और असम चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें- मोबाइल के लिए नौकर ने किया इतना बड़ा कांड कि पुलिस भी हो गई हैरान

एएसपी रोहित मिश्रा और सीओ धर्म सिंह मार्छाल बाद में असम चौकी पहुंचे। उन्होंने सिपाही व उसके साथियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया तो भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए। सिपाही के आरोपी साथियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- डिग्री एक डॉक्टर दो आखिर कौन है ‘मुन्ना भाई’, शिकायत पर डीएम ने दिये जांच के आदेश

शहर की वसुंधरा कॉलोनी निवासी रिषभ गणेश चौथ मेला देखने गए थे। मंडी गेट पर उनका विवाद डीएम के गनर से हो गया। इसके बाद सिपाही और उसके साथियों ने रिषभ को पकड़ लिया और पीटते हुए अपने साथ ले गए। उन्हें जिला अस्पताल व अन्य कई जगह ले जाया गया। विधायक को जानकारी हुई तो वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोपी सिपाही को पकड़कर पीटा। सिपाही के साथी मौके से भाग गए। सिपाही को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मेरे भांजे को अगवा कर जानलेवा हमला किया गया है। सिपाही के साथियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। लूटपाट भी हुई है। इस तरह की गुंडई बर्दाश्त नहीं होगी। ये पूरा गैंग है।

- किशनलाल राजपूत, भाजपा विधायक

यह भी पढ़ें- सड़क पर घायल पड़ी महिला को गोद में लेकर भागने लगा युवक तो हर कोई हैरान रह गया

घटना के बाद विधायक का गुस्सा देख अफसर और पुलिस की बोलती बंद हो गयी क्योंकि आरोपी पुलिसकर्मी था इसलिए आलम ये रहा कि जो विधायक बोलते रहे पुलिस उसी पर चलती रही। विधायक ने साफ कहा कि वह शांत नहीं बैठने वाले। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी पीलीभीत बुलाएंगे। पुलिस ने चौकी से आरोपी सिपाही को ले जाने का भी प्रयास किया, लेकिन विधायक ने अन्य आरोपियों के आने तक वहीं रखने को कह दिया।

फ़ोटो ऋषभ

विधायक किशनलाल का भांजा