
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डे ने इस बार नवगठित प्रदेश कार्यसमिति में पीलीभीत के दो नेताओं को शामिल करके उनको सममान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डे ने बीती नौ फरवरी को लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी की है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में पीलीभीत से दो नाम शामिल किये गए हैं। नई सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भर आया है और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के आवास स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।
यह भी पढ़ें- कन्या गुरुकुल में योगाभ्यास के साथ 108वां वार्षिकोत्सव का समापन
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे को दिया धन्यवाद
पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के दो दिग्गज नेताओं का कद इस बार बढ़ाया गया है। इनमें एक पूर्व मंत्री व विधायक डॉ विनोद तिवारी और दूसरे पूर्व मंत्री व मौजूदा बीसलपुर के विधायक रामसरन वर्मा हैं। हाल ही में नौ फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डे ने भाजपा की नवगठित प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में डॉ विनोद तिवारी और विधायक रामसरन वर्मा को जगह दी गयी है।
यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद ने किसान पंचायत कर दी बजट की जानकारी
मिठाई बांट कर की खुशी जाहिर
मनोनय की सूचना पर जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के आवास पर तमाम भारतीय जनता पार्टी नेता एकत्र हुये, उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद भी दिया कि उन्होंने पीलीभीत से दो नेताओं को अपनी टीम में शामिल किया है। दोनों नेताओं के भाजपा कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद पीलीभीत जिले का राजनैतिक कद बढगया है।
Published on:
12 Feb 2018 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
