
बैलगाड़ी पर सवार होकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज हर प्रदेश भर के जिलों में सपा कार्यकर्ता तरह-तरह से भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन करते दिखे। पीलीभीत में भी सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन दर्ज कराने का अनौखा तरीका निकाला। सपा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया है।
पीलीभीत तहसील में सपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा के नेतृत्व में धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमराज ने कहा कि ये कोई मामूली लड़ाई नहीं है। यह सरकार चारों तरफ से सिर्फ पैसा इकट्ठा कर रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। बलात्कारी लोगों को बचाया जा रहा है।
सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हाजी रियाज अहमद वर्तमान में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अमरिया तहसील में धरना दिया गया। हाजी रियाज अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है। अफसरशाही सरकार के कंट्रोल से बाहर हो गई है अब सरकार को बदलने की जरूरत है। जनता को समझना चाहिए कौन उनका भला चाहता है और कौन बुरा।
Published on:
01 Oct 2019 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
