
तीन तलाक पीड़िता पर पुलिस ने बनाया समझौते के लिए दबाव
पीलीभीत। तीन तलाक पीड़िता ने पुलिस पर जबरन समझौता कराने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। अब पीड़िता ने आला अधिकारियों से गुहार लगाई है। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़ीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये गये हैं। पुलिस की भूमिका की भी जांच के आदेश दिये गये हैं। मामला पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
मारपीट कर घर से निकाला
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर की रहने वाली शबनम की शादी मोहल्ले के ही नईम के साथ करीब पांच साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुयी थी। शादी में पिता व भाइयों ने अपनी हैसियत के हिसाब से अच्छा दान-दहेज भी दिया। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी को पता चला कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध सम्बंध हैं, जिसका वो विरोध करने लगी, तो पति ने मारपीट करना और दहेज की मांग करना शुरू कर दी। आए दिन पति नईम उसे मारता पीटता।उसके बड़े से एक नये ट्रक की मांग करने लगा। जैसे-तैसे शबनम अपना गुजारा करने लगी और लेकिन बीते 23 मार्च 2018 को नईम ने शबनम को बहुत बुरी तरह मारा-पीटा, जिसमें उसका हाथ भी टूट गया और कान का पर्दा फट गया, गर्भ में पल रहे नवजात की भी मारपीट में मौत हो गयी। जिसके बाद नईम ने उसे घर से निकाल दिया। शबनम ने बीसलपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने अपना खेल कर दिया। पति का शान्तिभंग में चालान कर खानापूरर्ति कर दी। मुकदमा घरेलू हिंसा का लिखने के बजाये पुलिस ने मामले को सुलटा दिया।
पुलिस के खिलाफ भी जांच के आदेश
घटना के कुछ दिन बाद क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने समझौता कराकर शबनम को वापस सुसराल भेजा लेकिन नईम का रवैया वही रहा और 24 मई 2018 को जब शबनम ने दूसरी औरत से सम्बंध बनाने का विरोध किया तो नईम ने उसे तीन तलाक़ देकर घर से निकाल दिया। तभी से शबनम पुलिस के दर के चक्कर काट रही है। शबनम ने बीसलपुर कोतवाली पुलिस को एक जून को तहरीर भी दी, लेकिन बीसलपुर पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाये परिवार परामर्श केन्द्र में समझौता कराने की बात कही जबकि शबनम अब तलाकशुदा है।शबनम को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी पक्ष से समझौता करने का दोबारा दबाव बना रही है। पीड़िता ने दोबारा अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा के सामने पेश होकर अपनी पूरी कहानी सुनाई जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं। यही नहीं बीसलपुर कोतवाली पुलिस के खिलाफ भी उन्होंने जांच के आदेश दिये हैं क्योंकि पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है।
Published on:
10 Jun 2018 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
