6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव: आप ने हरियाणा की 3 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, फरीदाबाद से नवीन तो करनाल से कृष्ण कुमार को टिकट

10 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन 12 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ नहीं बनी अभी तक सहमति
2 min read
Google source verification
aap

लोकसभा चुनाव: आप ने हरियाणा की 3 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, फरीदाबाद से नवीन तो करनाल से कृष्ण कुमार को टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के बाकी बचे सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। फरीदाबाद से नवीन जयहिंद को मैदान में उतारा गया है। जबकि अंबाला से पृथ्वीराज को टिकट दिया गया है। वहीं करनाल से कृष्णकुमार अग्रवाल को आप का प्रत्याशी बनाया गया है। हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन है। सात सीटों पर सात सीटों पर जननायक जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। जबकि 3 सीटों पर AAP के प्रत्याशी को टिकट मिला है। जेजेपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला ने 12 अप्रैल को आप के साथ गठबंधन किया । आप का दावा है कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार थी, लेकिन कांग्रेस इसपर सहमत नहीं हुई ।

ये भी पढ़ें: मुश्किल में सिद्धू! विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

दिल्ली में गठबंधन को लेकर सस्पेंस बरकरार

दरअसल आम आदमी पार्टी दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब और चंड़ीगढ़ में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की तैयारी में थी। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि मोदी और शाह की जोड़ी को रोकने के लिए आप कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने को तैयार है। लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हुआ। जिसके बाद आप ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया। हालांकि दिल्ली को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। दिल्ली में गठबंधन को लेकर अटकलें जारी है। लेकिन इसपर अंतिम मुहर नहीं लगाई गई है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.