नई दिल्ली। आम चुनाव 2019 का समय करीब आता जा रहा है और सियासी सरगर्मी बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी। वह किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के अटलकों को खारिज करते हुए कांग्रेस ने यह घोषणा कर दी है कि दिल्ली समेत तीन राज्यों में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। मालूम हो कि दिल्ली में कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने यह बड़ा फैसला किया है।