
'आप' पार्टी ने खाट में लेटकर किया अनोखा प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी.. विधायक उपाध्याय के खिलाफ कही ये बात
रायपुर।CG Politics : रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक और संसदीय सचिव के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने अनोखा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने अनुपम गार्डन के तोप स्थल पर खाट में लेटकर नारेबाजी की है।
CG Political News : आम आदमी पार्टी ने विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ वादखलीफी का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। (AAP party) पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदन सिंह ने विधायक उपाध्याय पर आरोप लगाया कि, एक माह पूर्व विधायक के आवास घेराव करने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया था कि, वे भूमिहीन मतदाताओं को एक महीने में पट्टा वितरण करेंगे, पर आज तक पट्टा का वितरण नहीं किया। (AAP party) जिसके चलते आप पार्टी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आज अनुपम गार्डन में खाट में लेटकर अनोखा प्रदर्शन किया और सरकार के कार्यों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Published on:
09 Sept 2023 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
