5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से पंजाब फतह की तैयारी में टीम केजरीवाल, 17 तक वहीं डालेंगे डेरा

दिल्ली के बाद अब AAP का मिशन पंजाब प्रचार से लिए पंजाब जाएंगे सीएम केजरीवाल आप के दिग्गज नेता करेंगे रैली और रोड शो
2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal

आज से पंजाब फहत की तैयारी में टीम केजरीवाल, 17 तक वहीं डालेंगे डेरा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म होते ही आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिशन पंजाब पर निकल रहे हैं। 13 मई से 17 मई तक केजरीवाल पंजाब में अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे । जनता से वोट की अपील के लिए आप के कई नेता और कैबिनेट मंत्री भी पंजाब में डेरा डालेंगे। आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब फतह एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है। चार सीटों पर कायम पार्टी ने वैसे तो सभी सीटों पर जीत हासिल करने का सपना पाल रखा है, लेकिन कब्जे वाली चार सीटें बचाना जरुरी होगा।

धुंआधार रोड शो और सभाएं करेंगे केजरीवाल

केजरीवाल 13 मई को सबसे पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र में सभा और रोड शो करेंगे। इसके बाद 14 मई को बरनाला में रोड शो और भवानीगड़, दिड़बा और सुनाम में चुनावी रैली, 15 मई को बठिंडा लोकसभा और आसपास का इलाका,16 मई को फरीदकोट लोक सभा क्षेत्र, 17 मई को पटियाला लोकसभा हलके में रोड शो और चुनावी सभाएं करेंगे।

प्रचार में उतरेंगे केजरीवाल के सितारे

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रमुख और सांसद भगवंत मान ने बताया कि केजरीवाल के अलावा पार्टी के पंजाब मामलों प्रभारी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, रजिन्दरपाल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला, लोक सभा चुनाव लड़ रहे राघव चड्ढा और आतिशी, अमानातुला खान, विधायक नरेश यादव और अवतार सिंह कालका समेत कई वरिष्ठ नेता पंजाब में प्रचार करेंगे।

क्या है पंजाब का सियासी गणित

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण यानि 19 मई को मतदान होना है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरने वाली आप ने 4 सीटों पर सफलता हासिल की थी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी को 3 और शिरोमणि अकाली दल ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी को सिर्फ एक संतोष करना पड़ा था।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..