6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के प्रधानमंत्री को सपोर्ट करेगी आम आदमी पार्टी, मोदी को हटाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी

कांग्रेस और आप दोनों ही एक-दूसरे को समर्थन देने की खबरों को खारिज कर चुकी हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jan 23, 2019

Kejriwal

CM Kejriwal

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी भले ही कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की खबरों को खारिज कर चुकी हो, लेकिन पार्टी के मन में अभी भी कांग्रेस को समर्थन करने का विचार है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है।

कांग्रेस का होगा पीएम तो हम करेंगे समर्थन- AAP

बुधवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड के एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी का बनता है तो हम उसे समर्थन देने के लिए तैयार हैं। अमानतुल्लाह खान ने जिस कार्यक्रम में ये बात कही, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद थे।

दोनों पार्टियां गठबंधन की बात को कर चुकी हैं खारिज

आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस दिल्ली की नई प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से भी लगातार कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरों को सिरे खारिज किया जाता रहा है।

अमानतुल्लाह खान ने कही समर्थन की बात

कार्यक्रम में अमानतुल्लाह खान ने कहा, 'मुझसे कोई कह रहा था कि लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस को वोट इसलिए देंगे क्योंकि प्रधानमंत्री उनका बनेगा, हम ये कह रहे हैं कि अगर प्रधानमंत्री उनका ही बना तो हम भी उसे सपोर्ट कर देंगे।'

केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

यहां सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा। AAP नेता ने कहा कि वह मोदी और शाह को हराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।