15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी और भाजपा में गठबंधन, 2024 विस चुनाव जीतने का दावा

YSR कांग्रेस पर लगाया वंशवाद का आरोप राजनीति की सफाई के लिए हुआ गठबंधन 2024 विधानसभा चुनाव जीतने का किया दावा

2 min read
Google source verification
pawan_kalyan.jpg

अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) ने गुरुवार को भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया। इस बात का ऐलान भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और पवन कल्याण ने किया। इस मौके पर पवन कल्याण ने कहा कि- “लोग राज्य में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और वाईएसआर कांग्रेस की सरकार से तंग आ चुके हैं। वे तीसरे विकल्प की तलाश में थे। भाजपा-जेएसपी लोगों को वैकल्पिक सरकार देगी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

2024 में मिलकर हासिल करेंगे जीत

उन्होंने दावा किया कि- हम साथ में मिलकर 2024 के चुनाव में जीत हासिल करेंगे।” आंध्र प्रदेश में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस बहुमत से सत्ता में आई थी। जबकि जेएसपी ने यह चुनाव में वाम दल और बसपा के साथ मिलकर लड़ा था।

दिल्ली चुनाव : आप और कांग्रेस के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज

राजनीति की सफाई के लिए हुआ गठबंधन

नरसिम्हा राव ने इस मौके पर कहा कि भाजपा-जेएसपी गठबंधन राज्य की राजनीति की सफाई करने के लिए हुआ है। यह ऐतिहासिक कदम है। आंध्र प्रदेश में भाजपा का किसी अन्य पार्टी के साथ कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। हम जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Delhi Election: सोनिया गांधी के कहने के बावजूद चुनाव लड़ने से पीछे हटे ये दिग्गज!

तेदेपा-YSR कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप

भाजपा नेता लंका दिनाकरण पवन कल्याण के भाजपा का साथ देने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने रज्य और राष्ट्र हित के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस पर वंशवाद और भ्रष्ट राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। दिनाकरण ने कहा कि- “हम जगन मोहन रेड्‌डी सरकार की जनविरोध्धी नीतियों और आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां बनाए जाने जैसे प्रस्तावों के खिलाफ लड़ेंगे। जेएसपी के साथ मिलकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया जाएगा।” बता दें, तेदेपा भी पहले भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल थी। लेकिन मार्च 2018 में वे भाजपा से अलग हो गई।