राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की राज्य में अब तक 82 एफआईआर और 2 डीडी एंट्री दर्ज हुईं। इनमें 6 एफआईआर आम आदमी पार्टी, 2 कांग्रेस के खिलाफ और 79 प्रविष्टियां गैर-राजनीतिक दलों के विरुद्ध दर्ज की गईं। आयोग के चाबुक की मार से आचार संहिता का मजाक उड़ाने की कोशिश तक करने वाला कोई नहीं बच पा रहा है।