अजित पवार को सिंचाई घोटाले से जुड़े और एक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से क्लीन चिट मिल गई है। आपको बता दें कि एसीबी ने पहले भी अजित पवार को इस मामले से जुड़े अन्य केस में बड़ी राहत दी थी।
17 दिसंबर को विदर्भ सिंचाई घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से जांच कराने की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र की राज्य सरकार से जवाब मांगा था।