नई दिल्ल। महाराष्ट्र में चल रहा सत्ता का संग्राम अपने साथ हर पल एक नए और रोचक मोड़ के साथ सामने आ रहा है। एनसीपी से बगावत कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले अजित पवार के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अजित पवार के डिप्टी सीएम बनते ही उन पर सिंचाई घोटाले में चल रहे 9 मामलों में उनको क्लीन चिट मिल गई है।