नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चल रहा सियासी घटनाक्रम मंगलवार को एक बार फिर नया मोड़ लेकर आया। सुप्रीम कोर्ट ने जिस फैसले को सुरक्षित रखा वो सुना दिया। इस फैसले के साथ ही साफ हो गया कि 30 घंटे में सीएम देवेंद्र फडणवीस को बहुमत साबित करना होगा। इस बीच जो सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये कि देवेंद्र फडणवीस की मुश्किल बढ़ती दिख रही है।