1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Politics: मैंने उनके हर फैसले का समर्थन किया लेकिन चाचा ने मुझे CM नहीं बनने दिया- अजित पवार

Maharashtra Politics: शक्ति प्रदर्शन के दौरान अपने समर्थको को संबोधित करते हुए अजित ने शरद पवार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे NCP का मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 5 Jul 2023, 3:38 PM IST

 ajit-pawar-said-i-supported-uncle-decision-but-did-not-allow-me-cm

अजित पवार

महाराष्ट्र की राजनीति में आज अहम दिन है। NCP के दोनों धड़े आज शक्ति प्रदर्शन कर रहे है। शक्ति प्रदर्शन में भतीजे अजित अपने चाचा शरद पर भारी दिख रहे हैं। अजित के गुट में अब तक 35 से ज्यादा विधायक पहुंच चुके हैं। वह अपने समर्थक नेताओं से अपने पक्ष में शपथ पत्र भरवा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और चाचा शरद पवार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया।

चाचा ने मुझे CM नहीं बनने दिया
शक्ति प्रदर्शन के दौरान अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अजित ने शरद पवार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे NCP का मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। मुख्यमंत्री की सीट कांग्रेस को दे दी। 2004 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी के पास कांग्रेस से ज्यादा विधायक थे। अगर हमने उस समय कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद नहीं दिया होता, तो आज तक महाराष्ट्र में केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का ही मुख्यमंत्री होता।

जो हूं शरद पवार की वजह से हूं- अजित
अजित पवार ने अपने समर्थित विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं चाचा की वजह से हूं। मैंने हर फैसले में उनका साथ दिया। उनके लिए लिए मेरे मन में पूरी श्रद्धा है। शरद पवार अकेले फैसला लेते रहे, मैं उनका साथ देता रहा। उन्हीं के कहने पर मैंने सांसदी छोड़ दी थी।' अजित ने कहा कि मैं दबंग और कड़क नेता नहीं हूं। शिंदे और बीजेपी को साथ लेकर चलूंगा।

मैं शरद पवार का बेटा नहीं इसमें मेरी क्या गलती?
अजित ने कहा कि मैं शरद पवार का बेटा नहीं तो इसमें मेरी क्या गलती है। मुझे विलेन बनाने की कोशिश हुई। मोदी के साथ ही चलना पड़ेगा। चाचा ने तो अपनी बेटी को अध्यक्ष बनाया। मैं आज भी चाचा को देवता मानता हूं। 2024 में भी मोदी ही जीतेंगे।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: राजद के स्थापना दिवस पर पुराने अंदाज में दिखे लालू, बोले- हमारे पीछे बहुत लोग आपके पीछे कौन?

मैंने सुप्रिया को कहा चाचा को समझाओ
इस दौरान उन्होंने कहा कि शरद पवार को प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ पसंद नहीं है। लेकिन ये सच है कि देश में मोदी का कोई विकल्प नहीं है। एनसीपी मेरे साथ रहेगी। मैं एनसीपी को दोबारा राष्ट्रीय पार्टी बनाऊंगा। मैंने सुप्रिया सुले से कहा था कि चाचा को समझाओ कि वह समय रहते सही फैसले ले और BJP के साथ चल ले लेकिन दोनों में किसी ने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया।