5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा को एक और झटका, इस सहयोगी दल ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

आजसू ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
2 min read
Google source verification
bjp

भाजपा को एक और झटका, इस सहयोगी दल ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी हो चुकी है। वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। राजनीतिक पार्टियों ने कुनबा मजबूत करना भी शुरू कर दिया है। गठबंधन का भी खेल शुरू हो चुका है। लेकिन, भाजपा के लिए बुरी खबर आ रही है। रालोसपा का साथ छोड़ने के बाद एक और सहयोगी दल ने बड़ा ऐलान किया है। झारखंड में भाजपा के सहयोगी दल आजसू ने अगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, लोकसभा चुनाव को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है।

अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आजसू

पार्टी के केन्द्रय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में आजसू पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। जबकि, लोकसभा चुनाव को लेकर इस महीने होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इस बयान से साफ स्पष्ट है कि आजसू भाजपा का साथ छोड़ सकती है। गौरतलब है कि वर्तमान में भाजपा और आजसू गठंधन की प्रदेश में सरकार है। आजसू से चंद्रप्रकाश चौधरी रघुवर सरकार में मंत्री हैं।

भाजपा के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है आजसू

लेकिन, आजसू का अचानक ऐसा ऐलान भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। क्योंकि, हाल ही में रालोसपा ने भाजपा को झटका दिया है। वहीं, पासवान भी झारखंड में गठबंधन करने की बात कर रहे हैं। लेकिन, झारखंड में आजसू की पकड़ अच्छी है। अब देखना यह है कि आजसू लोकसभा चुनाव को लेकर क्या निर्णय लेती है।