5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम पर बोला हमला, कहा- ‘मैंने ट्विटर पर चौकीदार नरेंद्र मोदी को देखा है’

एआईएमआईएम नेता ने पीएम मोदी पर बोला हमला हमें पीएम चाहिए न कि चायवाला आधार कार्ड और पासपोर्ट में भी चौकीदार लगा लें पीएम
less than 1 minute read
Google source verification
akbaruddin owaisi

अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम पर बोला हमला, कहा- 'मैंने ट्वीटर पर चौकीदार नरेंद्र मोदी को देखा है'

हैदराबाद। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ने हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा में पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्‍होंने लोगों से कहा कि मैंने ट्वीटर पर नरेंद्र मोदी चौकीदार को देखा है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने सुझाव दिया है कि पीएम मोदी को अपने आधार कार्ड और पासपोर्ट में भी चौकीदार लगाना चाहिए।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने की तैयारी

टोपी और सीटी का ऑफर
एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने जनसभा में कहा कि हमें पीएम चाहिए न कि चाय वाला और पकौड़े वाला। अगर पीएम मोदी इच्छुक हैं तो उन्हें मेरे पास आना चाहिए। मैं उनको चौकीदार की टोपी और सीटी दूंगा।

मनी लॉन्ड्रिंग केस: रॉबर्ट वाड्रा की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई आज

पहले भी बोल चुके हैं पीएम पर हमला
बता दें कि एआईएमआईएम नेता ओवैसी पहले भी कई चुनावी सभाओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पीएम पर हमला बोलते रहे हैं। चाय बेचने वाली बात को लेकर वह कई बार पीएम आलोचना कर चुके हैं। हैदराबाद में उन्‍होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है।