5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP-अलका के बीच जारी है तकरार, कहा- पार्टी उम्मीदवारों के लिए नहीं करूंगी प्रचार

AAP विधायक अलका लांबा का फिर छलका दर्द अलका ने कहा- AAP प्रत्याशियों के लिए नहीं करूंगी प्रचार आप विधायक सौरभ भारद्वाज पर भी अलका ने साधा निशाना
2 min read
Google source verification
Alka Lamba

AAP-अलका के बीच जारी है तकरार, कहा- पार्टी उम्मीदवारों के लिए नहीं करूंगी प्रचार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी जोटी का जोर लगा दिया है। धुंआधार प्रचार-प्रसार जारी है। लेकिन, आम आदमी पार्टी (AAP) में आपसी कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। AAP और विधायक अलका लांबा (Alka Lamba) के बीच अब भी तकरार जारी है। अलका लांबा ने साफ कहा है कि अगामी लोकसभा चुनाव में वह पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार-प्रसार नहीं करेंगी।

पढ़ें- मोदी के रोड शो पर कांग्रेस का वार, अपने झूठे वादों के लिए काशी से माफी मांगें पीएम

आप नेताओं के लिए प्रचार नहीं करेंगी अलका

चांदनी से चौक से आप विधायक अलका लांबा ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि वह पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। उनका कहना है कि पार्टी भी उनसे यही चाहती है। अलका ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद पीड़ा हो रही है कि दिसंबर से अब तक करीब चार महीनों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक मुझसे बात करना जरूरी नही समझा। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेताओं से समय मांगती रही, लेकिन उन्होंने समय देना जरूरी नहीं समझा। अलका का आरोप है कि पार्टी के हर आधिकारिक कार्यक्रम से उन्हें दूर रखा गया है।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव: पंजाब में AAP को झटका, विधायक नजर सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

अलका का छलका दर्द

अलका ने आप विधायक सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लेकर वह कांग्रेस में जाने की खबर को मीडिया में हवा दे रहे हैं। लेकिन, मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि अब भी मैं आम आदमी पार्टी में हूं। अलका ने कहा कि मेरा सिर्फ यही कहना था कि जो मान-सम्मान पार्टी के दूसरे विधायकों को मिल रहा है, वो मुझे भी मिले। लेकिन, सबने पूरी तरह से मुझे नजरअंदाज कर दिया।