भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया है कि हम खोखले दावे नहीं करते इस संबंध में तय प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनको वापस लाने की एक प्रक्रिया है, जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है। नीरव और मेहुल को लाने के दावों के बीच एक बार फिर अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हम कांग्रेस की तरह सिर्फ दावे नहीं करते, हम अपनी तरफ से इन्हें स्वदेश लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।