10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम के मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, मंत्री बोले ब्लैकमेल कर रही महिला

असम में रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, मंत्री ने भी दर्ज कराई शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 11 Aug 2018, 9:54 AM IST

rape case

असम के मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, मंत्री बोले ब्लैकमेल कर रही महिला

नई दिल्ली। असम पुलिस ने नगांव जिले में 24 साल की एक महिला का कथित रूप से बलात्कार और उसे धमकाने के संबंध में रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगांव की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सबिता दास ने बताया कि गोहेन के खिलाफ 2 अगस्त को नगांव थाने में महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। वहीं गोहेन के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) संजीव गोस्वामी ने संपर्क किये जाने पर बताया कि मंत्री ने भी महिला और उसके परिवार के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई है।

मानसून से तबाहीः 7 राज्यों में अब तक 718 मौत, अगले 72 घंटे नहीं रुकेगी भारी बारिश की रफ्तार

कई धाराओं में दर्ज हुआ केस
इस बारे में पूछे जाने पर नगांव थाना प्रभारी अनंत दास ने कहा कि महिला ने अदालत में मामला वापस लेने का अनुरोध किया है लेकिन मामला अभी भी मौजूद है और हम अपनी जांच करेंगे। नगांव थाने के अधिकारी के मुताबिक मामला पिछले हफ्ते दर्ज किया गया, जिसकी संख्या 2592...18 है। वहीं, 'भारतीय दंड संहिता की धाराओं 417 (धोखाधड़ी), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम जांच कर रहे हैं और महिला का बयान दर्ज किया जा चुका है।'

सूरज को छूने के लिए आज उड़ान भरेगा नासा का अंतरिक्ष यान

महिला ने मेडिकल जांच से किया इनकार
हालांकि महिला ने मेडिकल जांच से इंकार किया है। 'शिकायत के मुताबिक, कथित घटना सात से आठ महीने पुरानी है। गोहेन और महिला दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे और केन्द्रीय मंत्री उसके घर जाते थे। गोहेन ने महिला के घर पर कथित अपराध उस समय किया जब उसके पति और अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। गोहेन की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जरूरत पड़ी तो जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी होगी।