8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्य महाप्रबंधक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाये गंभीर आरोप

अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, कार्यालय के सामने दिया धरना

less than 1 minute read
Google source verification
crime case

मुख्य महाप्रबंधक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाये गंभीर आरोप

सोनभद्र. जिले के अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक पर महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने मुख्य महाप्रबंधक के कार्यालय के सामने ही शुक्रवार की दोपहर पीड़िता ने धरना भी दिया। जिसके बाद पूरे जिले में मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

देहरादून की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह मुख्य महाप्रबंधक को 2015 से ही जानती है। मुख्य महाप्रबंधक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और लगातार सालों से दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता की मानें तो बीते 20 जून को मुख्य महाप्रबंधक उसे लखनऊ बुलाय़ा। य़हां भी होटल में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसका कहना है कि थाने में शिकायत करने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसे लेकर वह शुक्रवार को आरोपी के कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गई। जिसे लेकर विभाग से लेकर प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।