5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली हुई रद्द, दूसरी बार नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत

पश्चिम बंगाल में भाजपा को लगा बड़ा झटका, मालदा के बाद झारग्राम में भी अमित शाह के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली लैंडिंग की इजाजत
2 min read
Google source verification
amit shah

पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली हुई रद्द, दूसरी बार नहीं मिली हेलिकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का वक्त फिलहाल ठीक नहीं चल रहा है। पांच राज्यों में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी प्रदर्शन लगातार कमजोर होता जा रहा है। खास तौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी जितनी ज्यादा जमीन पकड़ने की कोशिश कर रही है उतना ज्यादा उसे ममता सरकार से मात खानी पड़ रही है। पहले रथ यात्रा पर कोर्ट की लाल झंडी और अब आज अमित शाह की झार ग्राम में होने वाली भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली भी रद्द हो गई है।


दरअसल आज अमित शाह को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में रैली करना थी। लेकिन हैलीकॉप्टर उतारने की इजाजत न मिल पाने की वजह से उन्हें ये रैली रद्द करनी पड़ी है। खास बात यह है कि भाजपा अब आमने सामने की लड़ाई लड़ने के मूड में है। यही वजह है कि भाजपा ने डीएम दफ्तार के बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। जानकारों की माने तो भाजपा हैलीकॉप्टर की मंजूरी देने के चलते डीएम दफ्तर का घेराव करेगी और विरोध को लेकर प्रदर्शन भी करेगी।


ममता सरकार ने एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर को उतारने की इजाजत नहीं दी है। ये लगातार दूसरी बार है जब अमित शाह के हेलिकॉप्टर को बंगाल में लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली है। इससे पहले मालदा में भी ऐसा ही हुआ था।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के सामने धरना देंगे। पूरी रात पार्टी नेता झारग्राम डीएम को मनाते नजर आए। बताया जा है कि झारग्राम की जिलाधिकारी महिला हैं इसलिए महिला भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे किया जा रहा है। महिला मोर्चा की ओर से डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है कि अमित शाह के हेलिकॉप्टर को पहले मालदा में भी उतारने की परमिशन नहीं मिली थी, जिसके चलते अंतिम समय में एक निजी होटल के ग्राउंड में हेलिकॉप्टर को उतारा गया।


उधर, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, अमित शाह बहुत बीमार हैं। उन्हें तेज बुखार है, लेकिन फिर भी उन्होंने मालदा की रैली में हिस्सा लिया।