
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर
बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुए हिंसा पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। मैं विपक्ष और अवॉर्ड वापसी गैंग से पूछता हूं कि क्या उन्हें बंगाल में लोकतंत्र की हत्या नहीं दिख रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि TMC समर्थक ममता सरकार में इतने बेखौफ हो चुके है कि वह सेना और पुलिस के सामने बैलेट बॉक्स उठाकर ले जा रहे है।
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या आम
चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा ‘‘लोकतंत्र की हत्या'' है और लोगों को पीटना, बम विस्फोट करना तथा चीजों को आग लगाना आम घटनाक्रम बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के तहत, पश्चिम बंगाल में हिंसा और मतपेटियों को लूटने वाले लोग बेखौफ हो गए हैं।
चुनाव जीतने के लिए किसी हद तक जा सकती है ममता
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के नेता चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। इसके लिए चाहे लोगों पर हमला करना हो या महिलाओं पर अत्याचार करना हो। उनकी पार्टी के नेता सबसे आगे है। ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राहुल गांधी चुप हैं क्योंकि वह ममता बनर्जी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं।
विपक्ष और अवॉर्ड वापसी गैंग चुप क्यों?
बंगाल चुनाव में हिंसा पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या मल्लिकार्जुन खरगे या अन्य विपक्षी दल या वे लोग जिन्होंने पुरस्कार लौटाने की बात की थी, वह कुछ बोलेंगे? क्या उन्हें पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या नहीं दिखती। क्या पश्चिम बंगाल के निवासी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हकदार नहीं हैं?'' लोकतंत्र के ठेकेदार इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?
हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत-रिपोर्ट्स
बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान शनिवार को दिनभर हिंसा का सिलसिला चलता रहा। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक 24 घंटे में 20 लोगों की जान गई। शनिवार को 18 की मौत हुई। रविवार को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों से हत्या की खबरें आ रही हैं। 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। मरने वाले सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बताए गए हैं। कल चुनाव के दौरान मतपेटियों में तोड़फोड़ की गई और कई गांवों में बम फेंके गए। हिंसा की ये वारदातें मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, पूर्वी बर्दवान, मालदा, नादिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में हुई हैं।
ये भी पढ़ें: विधायक बन विधानसभा पहुंचा मानसिक विक्षिप्त,15 मिनट तक देखी सदन की कार्यवाही: गिरफ्तार
Published on:
09 Jul 2023 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
