5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमलनाथ के करीबियों पर IT का छापा, जेटली बोले- केन्द्र सरकार का कोई हाथ नहीं

चुनाव के दौरान EC और IT रखती है काले धन पर नजर-जेटली 50 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा इस छापेमारी से केन्द्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं- वित्त मंत्री
less than 1 minute read
Google source verification
arun jaitley

कमलानाथ के करीबियों पर IT का छापा, जेटली बोले- केन्द्र सरकार का कोई हाथ नहीं

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियां प्रचार- प्रसार में जुटी हैं। लेकिन, इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर की एक खबर ने अचानक सियासी हलचल तेज कर दी है। शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों पर इनकम टैक्स (आयकर विभाग) के छापे से हलचल मच गई। मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और उसके करीबी प्रतीक जोशी के घर पर आयकर विभाग ने सीआरपीएफ की मदद से छापेमारी की, जो अभी तक जारी है। वहीं, इस मामले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केन्द्र सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

छापेमारी पर जेटली की दो टूक जवाब

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कह कि इस मामले से केन्द्र सरकार का कोई वास्ता नहीं है। जेटली ने कहा कि चुनाव आयोग और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां चुनाव के दौरान काले धन पर नजर रखती हैं। छापेमारी का काम उनका है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह न तो हमारे पास आती हैं और न ही रिपोर्ट करती हैं। जेटली ने कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग बेईमानी करने के बाद रो रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उनके आवासों से करोड़ों रुपए कैसे बरामद हो रहे हैं। जेटली ने कहा कि काला धन रखने वालों को पकड़े जाने पर रोने की बजाए, खुद पर शर्म करना चाहिए।

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी, निजी सचिव और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार रहे राजेंद्र कुमार मिगलानी और भोपाल में प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा के करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की।