14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में AAP ने ‘तिरंगा यात्रा’ के जरिए दिखाई अपनी ताकत, जानिए क्या बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली और पंजाब फतह करने के बाद मोदी के गृह नगर गुजरात पर अब आम आदमी पार्टी ने अपनी नजरें जमाना शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल और पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को गुजरात पहुंचे। यहां दोनों ने तिरंगा यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी की शक्ति का प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal And Bhagwant Mann Road Show In Ahmedabad Gujarat

Arvind Kejriwal And Bhagwant Mann Road Show In Ahmedabad Gujarat

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पार्टी के विस्तार में जुटे हैं। यही वजह है कि दिल्ली और पंजाब फतह करने के बाद अब उनकी नजरें अन्य राज्यों पर हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। यहां पर दोनों नेताओं ने रोड शो कर जनता के बीच आम आदमी पार्टी की पैठ बढ़ाने की कोशिश की। तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। इसे 'आप' के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। रोड शो से पहले अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम भी गए। यहां अरविंद केजरीवाल भगवंत मान ने चरखा भी चलाया।


आप का मिशन गुजरात

गुजरात चुनाव पर नजरें जमाई आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय गुजरात दौरे पर शनिवार को पहुंचे। इस दौरान तीन किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इससे पहले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने गुजरात दौरे की शुरुआत निकलो खोडियार माता मंदिर से की।

यह भी पढ़ें - हरियाणा के मंत्री अनिल बिज का पंजाब की 'आप' सरकार पर तीखा हमला, बताया धोखे से पैदा हुई पार्टी


तिरंगा यात्रा में दिखा जनसैलाब

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इस दौरान 'पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से' के नारे लगाए गए।

यात्रा में दिखे संस्कृति के रंग

आप की तिरंगा यात्रा के दौरान संस्कृति के रंग भी देखने को मिले। यहां कलाकारों ने एक तरफ तो गुजरात लोकनृत्य की प्रस्तुती दी, तो दूसरी तरफ कलाकारों की ओर से पंजाब लोक नृत्य भंगड़ा भी किया गया. और कई तरह की झांकियां दिखाई दीं। यहां पर मौहल्ला क्लिनिक की झांकी भी शामिल थी।


दरअसल दिल्ली मॉडल के जरिए ही आप ने पंजाब में अपनी सरकार बनाई है और माना जा रहा है कि इसी मॉडल को ध्यान में रखते हुए अब गुजरात में भी पार्टी प्रचार-प्रसार करेगी।

क्या बोले केजरीवाल?

इस मौके पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार साबरमती आश्रम आया हूं। ससे पहले जब मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता था, तब कई बार इस जगह पर आया था. मैं जब भी यहां आता हूं, मुझे आंतरिक शांति मिलती है।'


कल यहां जाएंगे केजरीवाल

बता दें कि अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन रविवार को केजरीवाल सुबह 10.30 बजे स्वामीनारायण मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद वो पार्टी के नेताओं से भी मिलेंगे। गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा कदम, चंडीगढ़ में केंद्रीय नियमों को लागू करने के खिलाफ पेश किया प्रस्ताव