नई दिल्ली: दिल्ली को पूर्ण राज्य की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर मोर्चा खोला है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आप के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला । केजरीवाल ने केंद्र पर दिल्ली को धोखा देने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली मुगलों की गुलाम थी आज एलजी की है। LG ने दिल्ली के लोगों को अपमान किया है । दिल्ली को यूनियन टेरेटरी के नाम पर जनतंत्र से वंचित रखा जा रहा है। हर राज्य में लोग मतदान कर सरकार चुनते हैं, लेकिन दिल्ली वालों को कहा गया कि सरकार कोई भी बन जाए यहां एलजी की चलेगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में IAS अधिकारी काम करना चाहते थे। लेकिन काम करने से रोका गया था। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म कराने के लिए पांच बार एलजी से मिला। उसके बाद धरना दिया। ताकि के लोगों की तकलीफ दूर हो सके। लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो किसी की हिम्मत नहीं थी कि गवर्नर मुख्यमंत्री को मिलने की इजाजत नहीं दें। लेकिन जनता 2019 में इनको सबक सिखाएगी।