केजरीवाल के कामकाज से जनता खुश
सर्वे में दिल्ली के 70 सीटों पर 1168 लोगों की राय ली गई। जिसमें 37 प्रतिशत लोगों ने केजरीवाल के काम को बहुत अच्छा जबकि 30 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया। इस सर्वे में 32 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे जिन्होंने अरविंद केजरीवाल के कामकाज को खराब बताया। सर्वे में 39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अगर अभी चुनाव हुए तो वे केजरीवाल को वोट देना पसंद करेंगे, जबकि 38 फीसदी लोगों का कहना है कि वे बीजेपी को वोट करेंगे। 13 फीसदी लोगों ने कांग्रेस को अपनी पसंद बताया। अगर इस सर्वे को सही माना जाय तो यदि अभी चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जबकि कांग्रेस को फिर से निराशा हाथ लग सकती है।