प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज उनको चीन पर बोलना था, बोल गए चना पर। ओवैसी ने आगे लिखा कि चना पर बोलना भी बेहद जरूरी था क्योंकि अचानक बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लागू करने से देख में लाखों लोगों की रोजी रोटी छिन गई है। यही नहीं ओवैसी यहां धार्मिक कार्ड खेलना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आने वाले कई त्यौहारों के जिक्र किया, लेकिन वह बकरीद का याद रखना भूल गए। इसके बाद ओवैसी ने मोदी को ईद विश करते हुए लिखा कि चलिए, फिर भई आपको पेशगी ईद मुबारक।